चाकू से गोद कर युवक की हत्या

0
1326

-फोन कर बुलाया, बगीचे में मिला शव
बक्सर खबर। युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना कृष्णाब्रह्म थाना के हरखाई मठिया गांव की है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का नाम विमलेश गिरी (28) पुत्र जनार्दन गिरी है। गांव से सटे बगीचे में आज शुक्रवार की सुबह उसका शव देखा गया। शरीर पर कई जगह चाकू से वार किया गया है। सूचना के अनुसार गुरुवार की शाम उसे फोन कर किसी ने बुलाया था।

बगीचे में पड़ा युवक का शव

घर से गया तो फिर लौटकर नहीं आया। परिजन उसको लेकर परेशान थे। अचानक कहां और किसके साथ चला गया। उसकी शादी हो चुकी है। एक पुत्र भी है। पत्नी को भी इस बारे में पता नहीं था। आज गांव के लोग जब बगीचे के पास पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गए। फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। उसके साथ ऐसा किसने क्यूं किया। यह सवाल पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here