फांसी के फंदे पर लटका युवक, तरह-तरह की चर्चा

0
2281

बक्सर खबर। धनसोई के रहने वाले युवक आकाश कुमार ने रविवार की सुबह फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। लेकिन, उसने ऐसा क्यूं किया। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सूचना मिलते ही धनसोई थाने की पुलिस वहां पहुंची। पूछताछ में परिवार के सदस्यों ने बताया कि रात में छत पर सो रहा था। सुबह पांच बजे के लगभग वह छत से नीचे आया और कमरे में सोने चला गया।

सात बजे के लगभग जब परिवार के सदस्य जगाने गए तो कमरा अंदर से नहीं खुला। आस-पास के लोग भी वहां जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के समक्ष दरवाजा खोला गया तो फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार संभवत: वह मानसिक तनाव में था। पूछने पर पुलिस ने बताया कि आकाश कुमार की उम्र महज 21 वर्ष थी। वह बिरजू साह का पुत्र था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। मौत की वजह मानसिक तनाव बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here