‌‌‌इटाढ़ी में इस बार बनेगी किसकी सरकार, नौ जून को मतदान

0
407

-नौजवानों को मिल रहा है जनता का प्यार
बक्सर खबर। नगर निकाय चुनाव की उल्टी गिनती चल रही है। नौ जून को इटाढ़ी नगर पंचायत के लिए मतदान होना है। ऐसे में इस बात की चर्चा वहां खूब चल रही है। देखिए इस बार कौन बनता है मुख्य पार्षद। चुनाव चर्चाओं के मध्य क्या सुनने को मिल रहा है। यह खबर उसके लिए नहीं है। आपको यह बताने के लिए है कि यहां कितने लोग मुख्य, उप मुख्य व वार्ड सदस्य के लिए भाग्य आजमा रहे हैं। मतदाताओं की संख्या क्या है। यह खबर सिर्फ आंकड़ों तक सीमित है। वैसे युवाओं को इस चुनाव से ज्यादा उम्मीद है। मसलन वार्ड नौ के प्रत्याशी राहुल कुमार पिछले दिनों हमसे मिल गए।

हर उम्मीदवार की तरह वे अपनी बात कहने लगे। लेकिन, बातचीत के दौरान यह पता चला कि वे सबसे कम उम्र के प्रत्याशियों में से एक हैं। साथ ही होनहार और स्वच्छ छवि के भी। कुल मिलाकर यह बानगी इस नगर पंचायत की है। इस बार के चुनाव में यहां से मुख्य पार्षद के लिए चार, उप मुख्य पार्षद के लिए 11 तथा ग्यारह वार्डों में पार्षद पद के लिए 62 लोग मैदान हैं। अर्थात यहां कुल उम्मीदवारों की संख्या 77 है। जिनके लिए 9576 मतदाता वोट डालेंगे। विभागीय जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा 2091 मतदाता वार्ड संख्या चार में हैं। जबकि वार्ड संख्या 11 में महज 400, लोग ही वोटर हैं। मतदान के दो दिन बाद मतगणना होनी है। इसके बाद पता चलेगा इस बार इटाढ़ी में किसकी सरकार बनती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here