विवेकानंद जयंती की उपलक्ष में बाल संगम आयोजित

0
55

बक्सर खबर। आज बक्सर नगर में राष्ट्रीय कैलंडर के अनुसार स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में संघ द्वारा बाल संगम का आयोजन किया गया। उद्घाटन नगर संघचालक राधा कृष्ण, सह प्रांत कार्यवाह राजेन्द्र व जिला कार्यवाह विमल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन गौरव कुमार बाल कार्य प्रमुख ने किया। विमल ने संघ द्वारा बाल संगम क्यों – विषय पर चर्चा करते हुए बालक ही देश के भविष्य हैं। उनके चरित्र व संस्कार की विशेष चर्चा हुई। इसके बाद पांच अलग-अलग भागो में बिढाकर भिन्न-भिन्न विषय जैसे स्वच्छता, आदर्श हिन्दू परिवार, देशभक्ति यानि क्या ?

विषय पर चर्चा बालकों के बीच जिला प्रचारक सुरेन्द्र, सह जिला कार्यवाह चंदन, सुरेश मिश्र, विनोद व अविनाश ने की। जिसमें बच्चों से इन विषयों पर जानकरी लेते हुए और भी गहन अध्ययन कराया गया। तत्पश्चात संघ की आधार कहे जाने वाली शाखा का प्रात्यक्षिक रूप दिखाया गया। जिसमें भिन्न भिन्न खेल व शारिरिक करा कर अंतिम समय अपने क्षेत्र के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख देवव्रत का मार्गदर्शन सभी बालको मिला। जिसमें उन्होने कार्यक्रम के बाद आगे यहां जो जो बाते हुई व सिखाया गया। उसे अपने-अपने जीवन मे उतारने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल, आशुतोष, अनिल, अभिषेक, अभिमन्यु, आलोक, अमित, कुन्दन, चन्दन, सुमित, अविनाश पाण्डेय, रजनीकांत, दिनेश, राजकुमार, सोनू, पवन, जयशंकर, विजय, रंजन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here