विश्वनाथ को मिला हाथ का साथ, राजपुर से होंगे उम्मीदवार

0
1357

-पिछली बार भाजपा ने बनाया था राजपुर से प्रत्याशी
बक्सर खबर। राजपुर सुरक्षित विधानसभा सीट से पिछला चुनाव लड़ चुके विश्वनाथ राम कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सोमवार को उन्हें सदाकत आश्रम पटना में पार्टी की सदस्यता ली। इसके साथ ही दो राजनीतिक खुलासे हुए हैं। राजपुर की सीट महागठबंधन में कांग्रेस के कोटे में चली गई है। साथ ही यहां से विश्वनाथ राम उम्मीदवार हो सकते हैं।

उन्हें प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, बिहार के प्रभारी विरेन्द्र सिंह राठौर व अजय कपूर ने सदस्यता दिलाई। विश्वनाथ राम राजपुर के पूर्व भाजपा विधायक राम नरायण राम के भतीजे हैं। अब वे नयी राजनीतिक पारी खेलने को तैयार हैं। इसके साथ ही अब यह तय हो गया है। राजपुर विधानसभा सीट से राजद गठबंधन धर्म निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here