बक्सर से रामनाथ ठाकुर व राजपुर से हरेराम लड़ेंगे चुनाव

0
1403

-भारतीय सबलोग पार्टी ने की दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
बक्सर खबर। भारतीय सब लोग पार्टी जिले के दो विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इसकी घोषणा सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कर दी है। जिलाध्यक्ष दिवाकर पाठक ने बताया कि बक्सर विधानसभा सीट से अधिवक्ता रामनाथ ठाकुर व राजपुर सुरक्षित से हरेराम पासवान चुनाव लड़ेंगे।

सूचना के अनुसार रामनाथ ठाकुर सिमरी प्रखंड के गंगौली गांव के मूल निवासी हैं। वे पहले मुखिया भी रह चुके हैं। फिलहाल बक्सर नगर में ही रहते हैं। वहीं हरेराम पासवान राजपुर की पूर्व विधायक श्याम प्यारी देवी के नजदीकी रिश्तेदार हैं। उन्होंने इससे पूर्व जदयू और फिर उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी में लंबे समय तक काम किया है। इन दोनों लोगों को अपने-अपने क्षेत्र का अनुभव है। इसी लिए पूर्व सांसद अरूण कुमार की पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here