‌‌‌विद्या भारती बनी जिला परिषद अध्यक्ष

0
2511

-उपाध्यक्ष पद के लिए जारी है मतदान की प्रक्रिया
बक्सर खबर। जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए आज सोमवार को हुए चुनाव में केसठ की जिला परिषद सदस्य विद्या भारती देवी अध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गई हैं। उन्हें कुल 11 मत प्राप्त हुए। उनके पति गामा यादव केसठ के निवर्तमान मुखिया हैं। व पूर्व में स्वयं जिला परिषद अध्यक्ष रह चुके हैं।

वहीं उनको टक्कर देनी वाली चक्की की जिला परिषद सदस्य सरोज देवी पूर्व पार्षद परमा यादव की पत्नी हैं। इस बाबत पूछे जाने पर परमा यादव ने कहा राजनीति का भविष्य ठहरता नहीं है। संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। हालांकि उपाध्याय पद के परिणाम अभी सामने नहीं आए हैं। जैसे ही उसका अपडेट आएगा। हम वह जानकारी आपको अवश्य देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here