अनोखे ढंग से मनाया जन्मदिन, गांव वालों ने की प्रशंसा

0
803

बक्सर खबर। जन्मदिन तो लोग अक्सर घर में अथवा परिवार वालों के बीच मनाते हैं। लेकिन, पिछले दिनों सदर प्रखंड के हरीकिशुनपुर गांव में एक छोटा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसे आयोजित किया था हावड़ा नव ज्योति संस्थान ने। संस्था ने गांव के बच्चों के बीच छाता, मास्क और साबुन का वितरण किया। जिसे पाकर बच्चे बहुत खुश थे। प्रभात कुमार ने बताया हावड़ा में पश्चिम बंगाल के मंत्री लक्ष्मी रत्न शुक्ला व मानव जायसवाल के प्रयास से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

क्योंकि उनके बच्चे बिटान ओर इसान का जन्मदिन था। उसी के अवसर पर गांव के बच्चों के मध्यम उनके घर तक जाकर छाता दिया गया। साथ ही कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई। चेहरे को ढ़कने के लिए मास्क और हाथ धोने के लिए साबुन भी दिया गया। यह जानकारी हावड़ा नव ज्योति संस्था के सचिव प्रभात मिश्र ने दी। छाता पाने वाले बच्चों के अभिभावकों ने संस्था के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा। सावन और भादो में बारिश बहुत होती है। ऐसे में बच्चों को मिला यह छाता उनके और परिवार वालों के काम भी आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here