पूर्व मुखिया नौशाद अली का इंतकाल

0
2431

बक्सर खबर। पूर्व मुखिया नौशाद अली का आज बुधवार को इंतकाल हो गया। वे लगभग पचास वर्ष के थे। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार उनकी बेगम भी वर्तमान संमय में समहुआ पंचायत की मुखिया हैं। नौशाद अली अच्छे भले थे। आज सुबह घर से फारिग होकर निकले। बाजार में गए और वहां से पान-पत्ती खाकर घर लौटे।

इसी बीच अचानक उन्होंने आंखे बंद कर ली। सूत्रों की मानें तो उन्हें तत्काल निजी चिकित्सकों को दिखाया गया। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। दिल का दौरा पडऩे के कारण उनका अचानक इंतकाल हो गया। खबर मिलते ही गांव के लोग वहां मातमपुरसी के लिए जमा हो गए। उनका गांव धनसोई थाना के अंतर्गत आता है। जबकि पंचातय राजपुर प्रखंड का हिस्सा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here