कोरोना योद्धा : डाक्टर सुधीर बने कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी

0
711

बक्सर खबर। विपरीत परिस्थिति में वही काम करते हैं। जिनका हौसला बुलंद हो और मानवता उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण हो। हम बात कर रहे हैं सदर अस्पताल के चिकित्सक डाक्टर सुधीर कुमार की। जिन्हें आइसोलशन वार्ड सह कोविड केयर अस्पताल का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। यह वह जगह है। जहां आपको हर समय चुनौती का सामना करना होगा। लेकिन, यह महत्वपूर्ण कार्य डाक्टर सुधीर के जिम्मे है।

जब से कोविड-19 की जांच जिले में शुरू हुई है। उसमें इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लेकिन, स्वयं को सुरक्षित रखते हुए उन्होंने अपना कार्य सफलता पूर्वक किया। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति पर सिविल जितेन्द्र कुमार ने उन्हें अब पुराना अस्पताल में स्थित आइसोलेशन सेंटर का नोडल पदाधिकारी बनाया है। पुराना सदर अस्पताल में जीएनएम कालेज के लिए भवन बना है। उसी में कोविड केयर अस्पताल भी खोला गया है। जहां मरीजों का उपचार हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here