साइलो गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे केन्द्रीय खाद्य सचिव

0
286

-जन वितरण प्रणाली की व्यवस्था देखने पहुंचे गांव
बक्सर खबर। सुधांशु पांडे, सचिव, खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण विभाग, भारत सरकार एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को बक्सर पहुंचे। जिलाधिकारी अमन समीर व अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वे इटाढ़ी के बैरी में बन रहे भारतीय खाद्य निगम के साइलो गोदाम को देखने गए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से जरुरी जानकारियां लीं। इस दौरान निगम व तकनीकी विभाग के लोग मौजूद थे।

वहां से जिला अतिथि गृह लौटने के बाद उन्होंने बैठक भी की। जहां कार्य में आ रही परेशानियों के बारे में भी जाना गया। जिला प्रशासन द्वारा उनके दौरे को लेकर जो सूचना दी गई है। उसके अनुसार वे ब्रह्मपुर प्रखंड के देवकुली पंचायत अंतर्गत कुआवन गांव भी गए। वहां जन वितरण प्रणाली की दुकान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूछने पर बताया कि बक्सर के बैरी गांव में स्टील का साइलो गोदाम बन रहा है।

बैठक करते सचिव व अन्य पदाधिकारी

11 एकड़ में बनने वाले गोदाम की कुल लागत 33 करोड़ है। यहां 12,500 एमटी चावल तथा इससे कुछ ज्यादा क्षमता का गेहूं गोदाम तैयार हो रहा है। यह बिहार का पहला गोदाम है। दूसरा पड़ोसी जिले कैमूर के मोहनिया के पास बन रहा है। भ्रमण कार्यक्रम एवं समीक्षा में विनय कुमार, सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार पटना, डीएम अमन समीर, उप विकास आयुक्त महेन्द्र पॉल, धीरेन्द्र कुमार मिश्रा व कुमार पंकज क्रमश: एसडीएम अनुमंडल बक्सर/डुमरांव, व जिला आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here