बेलगाम स्कॉर्पियो ने सगे भाईयों को रौंदा, एक की मौत दूसरा गंभीर

0
1086

– कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एनएच 922 पर छोटका ढकाईच गांव के पास हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। एनएच 922 पर छोटका ढकाईच गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने सड़क पर टहल रहे दो सगे भाईयों को टक्कर मार दी। जिससे छोटे भाई की मौत हो गई और बड़ा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। हालांकि दुर्घटना का कारण बने वाहन को लेकर चालक फरार हो गया। मृतक अंकित प्रधान उम्र 17 वर्ष पिता मनू भूषण प्रधान छोटका ढाकाइच का रहने वाला था। गंभीर रूप से घायल युवक का नाम मनीष प्रधान है। घटना की जानकारी मिलते ही कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे।

किशोर के शव को कब्जे में लेने के साथ ही जख्मी मनीष को इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। किशोर की मौत के बाद पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों में एनएच पर बेलगाम परिचालन के प्रति गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों की मानें तो जब से फोरलेन सड़क बनी है तब से हर दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। जिसका मुख्य वजह बेलगाम परिचालन है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के चाचा मधुसुदन प्रधान के बयान पर अज्ञात स्कार्पियों चालक पर कृष्णाब्रह्म थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद फरार स्कार्पियो चालक के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here