‌‌‌ उफ : सरहद की सुरक्षा करने वाले की सड़क दुर्घटना में मौत

0
5885

-बलिया जिला की सीमा में हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक अनिल कुमार सिंह (30 वर्ष) नगर थाना के बुधनपुरवा मोहल्ले के निवासी थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार की शाम सात बजे वे घर से बाइक द्वारा आटा पिसवाने गए थे। इसी दौरान वे गोलंबर की तरफ चले गए। उनके साथ कैसे क्या हुआ। हमें इसकी पूरी जानकारी नहीं मिली। इतनी खबर आई उनकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई है। उपचार के लिए उन्हें विश्वामित्र अस्पताल भेजा गया है।

जब हम लोग वहां गए तो डॉक्टरों ने बताया सर में गहरी चोट लगने के कारण उनकी मौत हो चुकी है। वहीं सूत्रों ने बताया दुर्घटना गंगा पुल के दूसरी तरफ बलिया जिला के भरौली के समीप हुई। किसी अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकराई और वे सड़क पर जा गिरे। पूछने पर ज्ञात हुआ 11 अप्रैल को ही वे ड्यूटी पर वापस जाने वाले थे। लेकिन, उनके साथ यह अनहोनी हो गई। अपने अपने चार भाइयों में सबसे छोटे थे। शादी हो चुकी है। दो बेटे हैं जिनकी उम्र लगभग पांच और दो वर्ष है। वर्ष 2013 में उन्होंने सीआरपीएफ ज्वाइन किया था। फिलहाल 18 बटालियन में उनकी तैनाती श्रीनगर में थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here