स्कार्पियों की टक्कर से दो किशोरियां घायल

0
735

बक्सर खबर। स्टेशन रोड में स्कार्पियो की टक्कर से दो युवतियां घायल हो गई। दुर्घटना बुधवार दोपहर की है। स्थानीय लोगों ने उस गाड़ी वाले को पकड़ लिया। फिर उसी गाड़ी से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। उनके नाम आयुषी कुमारी व पूजा सिंह है। नया बाजार की दोनों युवतियां स्टेशन की तरफ जा रहीं थी। तभी स्कार्पियों ने कमलदह सरोवर के समीप उन्हें टक्कर मार दी।

दुर्घटना का कारण बनी स्कार्पियो

यह दुर्घटना वाहन चालक की लापरवाही से हुई। या सड़क किनारे फैले अतिक्रमण के कारण। यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन, स्टेशन रोड में बने डीवाडर के कारण सड़क पर चलते समय सावधानी बहुत जरुरी है। क्योंकि दोनों तरफ दुकानें और पार्किंग के अभाव में सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहन मार्ग को तंग बना देते हैं। इस लिए पैदल चलने वालों की सुरक्षा का जिम्मा वाहन चलाने वालों के उपर ही है। उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here