दो मोटर चोर चढ़े सिकरौल पुलिस के हाथ

0
367

-किसान ने की चार चोरों की पहचान, इलाके में दहशत
बक्सर खबर। आज कल जिले के हर प्रखंड में मोटर चोरी की घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटना सिकरौल थाना के बडहरा गांव के में शुक्रवार की रात हुई। लेकिन, किसान की नजर चोर पर पड़ गई। उसने पीछा किया और चोर के घर परमानपुर तक पहुंच गया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने उपेन्द्र पासवान को दबोच लिया।

पूछताछ में उसने अपने दूसरे साथी योगेन्द्र यादव, ग्राम मिश्रवलिया का नाम बताया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया। मोटर भी बरामद कर लिया गया। किसान ने बताया यह चार लोग थे। मैंने उनको भी पहचान लिया है। उनके नाम विरोधी यादव और नरेश भर हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। क्योंकि इस इलाके में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। यह गिरोह काफी दिनों से सक्रिय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here