‌‌‌शादीशुदा दो महिलाओं ने किया विषपान, परिजन हलकान

0
1782

‌‌‌ -एक घर के झगड़े से तो दूसरी पति के अफेयर से है परेशान
बक्सर खबर। शादीशुदा दो महिलाओं ने शनिवार को विषपान कर लिया। क्योंकि वे अपने वैवाहिक जीवन में तनाव नहीं झेल पा रही हैं। दोनों घटनाएं जिले से जुड़ी हैं। लेकिन, घटना स्थल अलग-अलग है। पहली घटना पुराना भोजपुर की रहने वाली युवती के साथ हुई है। जिसकी शादी आरा जिला के ग्राम सारंगपुर, थाना मुफस्सिल में हुई है। वह शादी के बाद भी पति के गैर औरत के संबंध को लेकर परेशान है। हालांकि वह आंगनबाड़ी में काम भी करती है। लेकिन, पति उसके साथ मारपीट भी करते हैं। और अक्सर रुपये भी ले लेते हैं। वह मना करती है, लेकिन, उसकी एक नहीं सुनते। परेशान होकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

लेकिन, समय रहते परिवार वालों को उसके विषपान के बारे में पता चल गया। इसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसे आरा से पटना रेफर कर दिया गया है। दूसरी घटना चौसा इलाके की है। शनिवार की दोपहर परिजन एक शादीशुदा महिला को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। पता चला उसने विषपान कर लिया है। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया तो उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार आने आने लगा। शाम तक उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उसने ऐसा क्यूं किया, पूछने पर साथ आए लोगों ने बताया परिवार में हो रही आपसी कलह से वह परेशान है। गुस्से में आकर ऐसा कर लिया। पूछने पर मुफस्सिल के थानाध्यक्ष ने बताया कि यह मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। संभवत: चौसा इलाके में कहीं उसका मायका है। लेकिन, परिजनों ने अस्पताल में जो पता और नाम लिखवाया था। वह भी उलझाने वाला था। (नोट- ऐसी खबरों में महिलाओं का नाम उनकी निजता को ध्यान में रखकर नहीं लिखा गया है)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here