दो बाइक की टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

0
1189

-शुक्रवार की शाम कोइलवर तटबंध पर हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। दो बाइकों की सीधी टक्कर में शुक्रवार की शाम एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत रामदास राय के डेरा ओपी थाना क्षेत्र के गंगौली के पास हुई। इस दुर्घटना में दोंनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। मृतक विकास कुमार राय (20) पुत्र मनोज राय ग्राम मानिकपुर, थाना सिमरी का निवासी था।

घायल युवक का नाम अमरनाथ पाठक (19) पुत्र स्व दिलीप पाठक है। वह सिमरी थाना के ही नियाजीपुर गांव का निवासी है। स्थानीय लोगों के अनुसार कोइलवर तटबंध पर यह दोनों अपनी-अपनी बाइक से जा रहे थे। दोनों के वाहन की गति तेज थी। टक्कर के बाद दोनों दूर-दूर जा गिरे। आस-पास कुछ लोग मौजूद थे। उन्होंने दोनों को उपचार के लिए भेजने में तत्परता दिखाई। लेकिन, एक युवक को बचाया नहीं जा सका। दूसरे घायल को भी शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here