आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया नीतीश व तेजस्वी का पुतला

1
326

-शनिवार को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना देंगे पार्टी के कार्यकर्ता
बक्सर खबर। अपने साथी की मौत से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला जलाया। पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह इसका नेतृत्व कर रहे थे। पुतला दहन से पूर्व पार्टी नेताओं ने रामलीला मंच पर एकत्र हो अपने दिवंगत साथी के लिए शोकसभा की। इसके उपरांत सभी लोग वीर कुंवर सिंह चौक आए और पुतला दहन किया। राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे लोगों ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता व नेता गुरुवार को राजधानी पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में शांतिपूर्ण ढंग से पैदल मार्च कर विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे।

लेकिन, हत्यारी सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से हमला कराया। हमारा आंदोलन इसके खिलाफ आगे भी जारी रहेगा। 15 जुलाई को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर पार्टी नेता धरना देंगे। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता चाचा-भतीजा इस्तीफा दो, हत्यारों को सजा दो के नारे लगा रहे थे। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम रंजन पटेल पूर्व विधायक प्रदेश प्रवक्ता, संजय टाइगर पूर्व विधायक, प्रदीप दुबे पूर्व प्रत्याशी, संतोष रंजन पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, राजवंश सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष सह लोकसभा संयोजक, रामकुमार सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री पूनम रविदास, इंद्रेश पाठक,

निर्भय राय, धन्नजय राय,संत सिंह श्रीमन्नारायण तिवारी, मनोज पाण्डेय, चुन्नू सिंह, इंदु देवी, रेखा देवी,शिला त्रिवेदी, राजीव रंजन सिंह, सौरभ तिवारी, साबित रोहतास्वी, बिवेक चौधरी, अशोक राम, अजय तिवारी, हिमांशु चतुर्वेदी, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, अजय वर्मा, अमर गोंड, हिरामन पासवान, सुनील सिंह, ज्वाला सैनी, लखन मल्होत्रा, मिठाई सिंह, अमित सिंह, सुनील कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय ने दी है।

1 COMMENT

  1. जब अग्निवीर मे छात्रों को मोदी सरकार ने पिटवाया था तब ये लोग कहा थे, बहुत सुंदर और सराहनीय कदम उठाया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here