ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

0
1256

-दूसरे घायल का हो रहा है उपचार
बक्सर खबर। एन एच 84 पर गरहथा पुल के पास ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। एक व्यक्ति तो उसके नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरा सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर पुलिस ने वहां पहुंच ट्रक को जब्त कर लिया।

मृतक का नाम नरसिंह यादव पुत्र रामजन्म यादव ग्राम बलुआ बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति का नाम विनोद यादव पुत्र तेजू यादव है। यह दोनों लोग बक्सर से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। एनएच पर स्थित गरहथा पुल संकरा है। जहां यह दुर्घटना हुई। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई। दुर्घटना सोमवार रात आठ बजे के लगभग हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here