डीएम के सामने खुल गई नगर परिषद की पोल

0
1391

-जागरुकता रैली के दौरान शहर का हाल देख रह गए दंग
बक्सर खबर। आज सोमवार को जिलाधिकारी अमन समीर एसपी यूएन वर्मा के साथ मास्क जागरुकता रैली लेकर निकले। किला मैदान से लेकर शहर के सभी प्रमुख मार्गो का उन्होंने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जो गंदगी देखी। उसे देखकर पता चल गया कि शहर में क्या हो रहा है। नगर परिषद का स्वच्छता अभियान कितना कारगर है। यह उनकी नजरों के सामने था। तीन दिन पहले हुई बारिश ने भी इसकी रही सही कसर पूरी कर दी थी। इसके साथ ही साथ जगह-जगह फैला अतिक्रमण भी उनकी नजरों के सामने आया।

रैली के उपरांत जब डीएम अपने दफ्तर पहुंचे तो उनकी बातें से स्पष्ट हो गया। यहां की स्थिति उन्हें पसंद नहीं आई। इसके लिए उचित प्रबंधन और जिम्मेवार लोगों के लिए टास्क तय किया। समाहरणालय से जन संपर्क विभाग ने खबर जारी की। डीएम ने बारिश से पहले सभी प्रमुख नालों को साफ करने का निर्देश दिया है। साथ ही शहर की स्वच्छता के प्रति भी वे गंभीर दिखे। इसके लिए चरण बद्ध तरीके से शहर की स्वच्छता के लिए कार्य करने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here