भोजपुर हुआ अनलाक, प्रशासन ने जारी किया आदेश

0
1412

बक्सर खबर। अब डुमरांव के नया भोजपुर पंचायत जदिद में सामान्य गतिविधियां हो सकेंगी। इसकी अनुमति आज सोमवार को जिला प्रशासन ने दे दी। प्रशासन ने पूर्व के आदेश को आज विलोपित करते हुए नया आदेश जारी किया। जिसमें कहा गया है स्वास्थ्य विभाग के परामर्श और गृह मंत्रालय के आदेश के अनुरुप 28 दिनों की सीमा निर्धारित थी।

अगर इतने समय अंतराल तक कंटेनमेंट एरिया से कोई संक्रमित नहीं मिलता। तो प्रभावित क्षेत्र को सामान्य क्षेत्र घोषित किया जा सकता है। नया भोजपुर इलाके का अंतिम संक्रमित व्यक्ति 11 मई को ठीक हो गया था। इसके बाद निर्धारित समय तक इंतजार किया गया। जब इस इलाके में कोई नया मरीज नहीं मिला। तो इसे सामान्य क्षेत्र घोषित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here