ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत

0
833

बक्सर खबर। गांव में खेल रहे छह वर्ष का मासूम ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इस वजह से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना गुरुवार को अपराह्न चार बजे के लगभग कनेरही गांव में हुई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने राजपुर थाने को दी। सूत्रों के अनुसार छह वर्षीय छोटक कुमार पिता प्रकाश सिंह बाहर खेल रहा था। इसी बीच वहां से ट्रैक्टर गुजर रहा था। जिसकी चपेट में वह आ गया। ट्रैक्टर भी कनेहरी गांव का ही है। चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here