बाइक सवार दो भाईयों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत

0
1787

-ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही बन रही समस्या
बक्सर खबर। तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना सोमवार की देर शाम ब्रह्मपुर थाना के पुरवा गांव के समीप हुई। मृत युवक का नाम कन्हैया ओझा (20) था।

बाइक पर उसके साथ भाई श्रवण कुमार बैठा था। उसका भी एक पैर टूट गया है। दोनों ब्रह्मपुर थाना के देवकुली गांव निवासी राजेन्द्र ओझा के पुत्र हैं। ऐसी जानकारी स्थानीय लोगों ने दी। दुर्घटना की खबर जब घर पहुंची तो वहां मातम  पसर गया। जवान बेटे की मौत की खबर ने सबको अंदर तक हिलाकर रख दिया। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि प्रशासन बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रैक्टर चलाने वालों पर कार्रवाई नहीं करता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here