अधिकारों की कटौती से नाराज मुखिया संघ ने दिया मुख्यालय पर धरना

0
586

– 19 सूत्री मांगों के समर्थन में जारी है 31 अगस्त तक हड़ताल
बक्सर खबर। बिहार में पंचायत मुखिया सरकार से नाराज चल रहे हैं। 16 अगस्त से ही वे हड़ताल पर हैं। मंगलवार को इनके संगठन ने अपनी 19 सूत्रों मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर धरना दिया। हालांकि प्रशासन ने इन्हें समाहरणालय पर धरना की इजाजत नहीं दी। लेकिन, मुखिया जैसे हर चुनौती के लिए तैयार थे। उन्होंने बाजार समिति परिसर में धरना दिया। और यह भी कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आगे और जोरदार प्रदर्शन होगा। इनकी शिकायत है कि जनता को कोई सुविधा सीधे नहीं दे पा रहे।

लोग मुखिया के पास प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन जैसी जरुरत के लिए दौड़ लगाते हैं। लेकिन, ऑनलाइन व अन्य कानूनी पचड़े से जनता परेशान हो रही है। जनता इसके लिए मुखिया को दोषी मानती है। जबकि सरकार ने उनके हाथ बांध रखे हैं। हमें हमारा अधिकार मिले, सुरक्षा मिले एवं प्रशासनिक स्वीकृति का अधिकार भी। इन मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन का दौर चला। धरने की अध्यक्षता जिला मुखिया संघ की अध्यक्ष कविता देवी व उनके पति मुन्ना चौबे ने तथा संचालन श्रीभगवान सिंह अध्यक्ष ब्रह्मपुर ने किया।

धरना कार्यक्रम में शामिल विभिन्न पंचायतों के मुखिया

मुन्ना चौबे ने कहा कि सरकार की नियत साफ है तो हमारा जो संवैधानिक अधिकार है। उसे पूर्ण रुप से लागू करे। धरना कार्यक्रम के दौरान जिला संयोक अनिल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कविता देवी, राजेन्द्र सिंह प्रदेश सचिव, दिनेश पांडेय प्रदेश सचिव, रेखा देवी, विरेन्द्र यादव, अजीत यादव, अरविंद सिंह उर्फ गामा पहलवान, भोला सिंह मुखिया भटौली, मनोज सिंह, देवेन्द्र सिंह, रामदेव सिंह, हरेन्द्र सिंह, राजेश यादव, प्रेमशंकर कुंवर अध्यक्ष सिमरी आदि लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here