‌‌‌गंगा में देखे गए तीन शव, स्नान करने वाले भड़के

0
463

-सूचना मिलने के बाद नगर परिषद ने भेजी टीम
बक्सर खबर। गंगा में शव मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को शहर के रामरेखा घाट के पास पानी में उतराया शव देखा गया। जिसे देखकर लोग बिदक गए। वहीं नाविकों ने बताया कि यहीं नहीं गंगा पुल के पास भी दो शव तट के किनारे देखे जा सकते हैं। इस तरह गंगा में शव देखे जाने से लोगों में दहशत है। लोग गंगा स्वच्छता अभियान को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़ें कर रहे हैं। आए दिन बक्सर में गंगा किनारे शव देखे जाते हैं। इसको लेकर नगर परिषद और नमामि गंगे अभियान पर भी लोग तंज कसते नहीं थक रहे।

स्नान करने पहुंचे नदांव के रहने वाले आशीर्वाद कुशवाहा ने कहा कि में जैसे ही नदी में उतरा। तट के पास ही शव देख मन विचलित हो गया। बदबू के कारण मन नहीं हुआ कि गंगा स्नान करें। लोग पवित्र गंगा नदी को गंदा कर रहे हैं। उन्हें सोचना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि बक्सर के चौसा, चरित्रवन के श्मशान घाट, और सारिमपुर बड़ी नहर के पास भी शव जलाया जाता है। यहां अक्सर कुछ लोग गंगा में शव प्रवाहित कर पल्ला झाड़ लेते हैं। वहीं एक साथ तीन शव देखे जाने से लोगों में तरह-तरह की चर्चा सुनने को मिल रही है। इस बातबत पूछने पर नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरुप ने कहा हमें सूचना नहीं मिली थी। इसका तुरंत निष्पादन कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here