डुमरांव पुलिस के हाथ लगे तीन अपराधी

0
866

-तीन देसी असलहे व कारतूस बरामद
बक्सर खबर। अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को डुमरांव की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके नाम आरीफ हुसैन, गोलू कुमार व सन्नी कुमार है। इनके पास से दो देसी कट्टे और एक देसी पिस्टल व छह कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार यह सभी मुफस्सिल थाना के मित्रलोक कालोनी के निवासी हैं।

शुक्रवार को डुमरांव पुलिस ने इन्हें गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। इन युवकों को पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। पूछताछ की जा रही है। क्योंकि हाल के दिनों में हुई आपराधिक वारदातों में इनका हाथ हो सकता है। पुलिस इन्हें जेल से पहले मीडिया के समक्ष ले आएगी। तभी यह पता चल पाएगा। इनकी क्या योजना थी और इनका अपराधिक इतिहास क्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here