अंबेडकर की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान

0
428

-अहिरौली में शरारती तत्वों की करतुत
बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के अहिरौली गांव में शुक्रवार की रात शरारती तत्वों ने अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। ऐसा करने वालों ने शराब पी कर ऐसा किया होगा। यह अनुमान लगाया जा रहा है। क्योंकि मूर्ति की आस-पास शराब की बोतले बरामद हुई हैं। शनिवार की सुबह आस-पास के लोगों ने जब यह देखा तो उन्होंने विरोध जताया।

कुछ लोग तो मुख्य सड़क को जाम करने पहुंच गए। लेकिन, पुलिस ने उन्हें समझाया। ऐसा करना उचित नहीं है। यह समस्या का समाधान नहीं। बाबा साहब ऐसी सीख नहीं देते। हालांकि फिलहाल विरोध को लेकर स्थानीय लोग मुखर हैं। मौके से सामने आयी तस्वीरों को देखने से ज्ञात हो रहा है कि सीमेंट से बनी मूर्ति को आंशिक नुकसान हुआ है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here