लेनदेन के विवाद में मारा गया था चंदन भारती

0
3728

– गिरफ्तार अपराधियों ने किया खुलासा, पेट्रोल पंप संचालक की हत्या में भी थे शामिल
बक्सर खबर। पिछले महा राजद नेता संतोष भारती के पुत्र चंदन भारती की सारीमपुर में हत्या हुई थी। उस घटना का खुलासा हो गया है। उसे मारने वाले और कोई नहीं उसके साथी ही थे। जिनके साथ वह कुछ आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा था। लूट के रुपये में हिस्सेदारी को लेकर विवाद था। जिसके परिणाम स्वरूप वह मारा गया। इसका खुलासा एसपी नीरज कुमार सिंह ने किया।

शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि डुमरांव पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम आरीफ हुसैन नया बाजार बक्सर , भोलू ठाकुर व सन्नी कुमार मित्र लोक कालोनी, थाना मुफस्सिल है। यह तीनों एक जनवरी को डुमरांव इलाके में पकड़े गए। हत्या में शामिल आरिफ हुसैन के बयान से यह भी पता चला कि इन लोगों ने 14 दिसम्बर को कोचस में पेट्रोल पंप संचालक राहुल कुशवाहा की हत्या की थी।

पुलिस की हिरासत में अपराधी

उस घटना में बक्सर के तीन और रोहतास के तीन अपराधी शामिल थे। उनमें से पाली और इदानी दूसरी घटना में आत्मसर्पण कर जेल चले गए हैं। वे नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार मुहल्ले के निवासी हैं। एसपी के अनुसार चंदन एक सीतम्बर 20 को चक्की में हुई गैस एजेंसी लूट कांड में शामिल रहा था। जो तीन अपराधी पकड़े गए हैं। उनका पूरा एक गिरोह है। इन लोगों ने डुमरांव में दो सीएसपी संचालकों को भी लूटा था। उसका खुलासा भी हो गया है। बतौर एसपी इस अभियान को डुमरांव डीएसपी केके सिंह व डीआइयू टीम ने मिलकर अंजाम दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here