जिले में मौजूद है तंत्र साधना का मंदिर, आज ही पूर्णिमा के दिन होती है वार्षिक पूजा

0
531

-माता के जयकारे से गुंजायमान रहा डुमरांव, देख सकते हैं वीडियो
बक्सर खबर। आपने सुना होगा। डुमरांव में एक ऐसा मंदिर है। जहां रात के वक्त मुर्तियां आपस में बात करती हैं। तंत्र साधना के इस मंदिर का नाम वैसे तो राज राजेश्वरी मंदिर है। लेकिन, कुछ लोग इसे त्रिपुर सुंदरी अथवा मां तारा देवी का मंदिर के नाम से भी जानते हैं। डुमरांव शहर के लाला टोली में स्थित मंदिर की वार्षिक पूजा सावन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इसका क्रम आज पूरे दिन चला।

सुबह से ही श्रद्धालुओं की यहां भीड़ एकत्र होने लगी थी। यह सिलसिला देर शाम तक चला। सूचना के अनुसार चार सौ साल पहले इस मंदिर की स्थापना तांत्रिक रहे पंडित भवान मिश्र द्वारा की गई थी। आज भी उनके परिवार के सदस्य इस मंदिर में पुजारी हैं। जो उसकी परंपरा का निर्वहन करते हैं। इससे जुड़ा एक पुराना वीडियो का लिंक यहां दिया गया है। उसे आप देख सकते हैं। जिसमें आपको मंदिर के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here