पंचमुखी शिव मंदिर में होगी शिवपुराण की कथा

0
164

-जलभरी के साथ शुरू हुआ अनुष्ठान
बक्सर खबर। सावन का पावन मास चल रहा है। इसमें शिव महापुराण की कथा सुनने का सौभाग्य नगर वासियों को मिलेगा। शहर के चरित्रवन स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में कथा का शुभारंभ गुरुवार से होगा। आज बुधवार को जलभरी के साथ अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए। बैंड बाजे के साथ लोग नगर भ्रमण करते हुए रामरेखा घाट पहुंचे। वहां से जल लेकर श्रद्धालु नर-नारी कथा स्थल आए।

यह मंदिर लक्ष्मीनारायण मंदिर के समीप स्थित है। यात्रा में शामिल शिव भक्तों ने भजन कीर्तन पर झूमते हुए भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। वहीं युवाओं ने भोले बाबा का जय घोष कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस आयोजन के कथा व्यास आचार्य श्री रणधीर ओझा हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि यात्रा पंचमुखी शिव मंदिर से चलकर रामरेखा घाट पहुंची और पुन: वहीं जाकर समाप्त हुई।

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु मातांए व बहने

इसमें 151 सौभाग्यवती महिलाओं ने कलश भरा। सूचना के अनुसार कथा गुरुवार चार अगस्त से प्रारंभ होगी। जिसका समय अपराह्न 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक का है। शोभायात्रा के दौरान वैदिक जी, ढूनू लाल, भगत राम गौड, कमलेश पाल, अभिषेक ओझा, दीपक सिंह, शिवानंद उपाध्याय, संजय ओझा, राम चंद्र राय, कृष्ण कुमार, निक्कू ओझा व सैकड़ों की संख्या में धर्मानुरागी उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here