मोची के हाथ दूध पीकर मंत्री ने तोड़ा अनशन

0
920

– कहा सीएम में है दम तो आए चौसा, मुकदमा लें वापस दिलाएं मुआवजा
बक्सर खबर। केन्द्रीय राज्यमंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे ने शनिवार की दोपहर 12 बजे अपना मौन अनशन समाप्त कर दिया। शहर के अंबेडकर चौक पर उनका अनशन चल रहा था। उन्होंने चमड़े का काम करने वाले मोची चंदन राम के हाथों दूध पीकर अनशन समाप्त किया। उसके बाद मीडिया से बात करते हुए बिहार सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि बिहार सरकार की दमनकारी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बक्सर में किसानों पर दर्ज एफआईआर हर हाल में रद्द होना चाहिए। किसानों को उनका हक मिलना चाहिए।

ऐसा नहीं हुआ तो बिहार के हर जिले में जाकर अनशन एवं मौन व्रत रखूंगा। जनता बिहार की भ्रष्ट राजद, जनता दल यूनाइटेड, कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा यह कैसी सरकार है जिसके मंत्री श्रीरामचरित मानस जैसे पवित्र ग्रंथ को अपमानित करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर 18 को बक्सर आ रहे हैं। अगर उनके अंदर दम है तो सीधे चौसा आए। पीड़ित परिवार से मिले, किसानों को मुआवजा दिलवाएं और मुकदमा वापस करें। ऐसे मुख्यमंत्री की प्रशंसा होगी न की झूठ बोलने वाले की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here