‌‌‌ गंगा में डूबा दोस्तों संग नहाने गया किशोर

0
1758

-दो घंटे के अथक प्रयास के बाद बरामद हुआ शव
बक्सर खबर। दोस्तों संग गंगा स्नान करने गया किशोर सोमवार को गंगा में डूब गया। यह दुर्घटना चौसा के महादेवा घाट पर दिन के साढ़े दस बजे के लगभग हुई। मृतक अमन राम (15) पुत्र गांधी राम मुफस्सिल थाना के न्यायीपुर गांव का निवासी था। जब यह दुर्घटना हुई, उसके दोस्त साथ थे। उन्होंने शोर मचाया। आस-पास कई लोग नहा रहे थे। लेकिन, तैरना न जानने की वजह से किसी ने उसे बचाने का साहस नहीं जुटाया। जब वह गहरे पानी में डूब गया तो वहां चीत्कार मच गई। लोगों ने प्रशासन को सूचना दी और परिवार वालों को भी।

उसकी मां और पिता भी वहां पहुंचे। दो घंटे के अथक प्रयास के बाद स्थानीय नाविकों ने उसका शव बाहर निकाला। जिसे देखकर परिजन दहाड़े मार रोने लगे। लेकिन, होनी अपना खेल कर चुकी थी। मौके पर पहुंचे पूर्व जिला पार्षद मनोज यादव व अन्य सामाजिक लोगों ने परिवार को सांत्वना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। ग्रामीणों ने बताया गांधी राम के दो पुत्रों में अमन बड़ा था, यह मैट्रिक का छात्र था। उसकी एक बहन भी है। जो भाई की मौत पर सबसे ज्यादा मर्माहत थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here