सारिमपुर के युवक को संदेहास्पद स्थिति में लगी गोली

0
1273

बक्सर खबर। शहर के छोटकी सारिमपुर इलाके में सोमवार की सुबह गोली चली। हमलावरों ने दीपक यादव पुत्र श्रीराम यादव को गोली मार दी। युवक उस वक्त घर से बाहर निकल कर गंगा ब्रिज के नीचे स्थित दुकान पर चाय पी रहा था। तभी शिवपुरी के कुछ युवक आए और उसके उपर हमला कर दिया। गोली घुटने के पास नीचे आकर लगी। हमलावर भाग निकले। घायल उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचा। वहां उसने पुलिस को बताया कि शिवपुरी के रहने वाले वरुण मिश्रा ने उसके उपर गोली चलाई। संयोग रहा कि हल्का सा जख्म बना गोली निकल गई।

जांच को पहुंची पुलिस ने उसके बयान को कलमबंद किया लेकिन, शक की नजरों से उसे देख रही थी। क्योंकि घायल का पैंट फटा हुआ था। वह भी इस तरह जैसे गिरने से चोट आई हो। एक्सरे में भी गोली का कहीं पता नहीं चला। बहर हाल गोलीबारी की घटना से पुलिस ने इनकार नहीं किया। नगर कोतवाल के अनुसार तीन लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। पीडि़त के अनुसार वरुण कुमार मिश्रा व उसका भाई प्रिंस कुमार और तीसरे युवक को वह पहचानता नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here