‌‌‌ नप चुनाव के लिए पांचवें दिन छह ने किया नामांकन

0
365

-चौसा से तीन व ब्रह्मपुर से नहीं मिल रही जानकारी
बक्सर खबर। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का गुरुवार को पांचवां दिन था। इस दौरान बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में कुल छह लोगों ने नामांकन किया। जबकि चौसा नगर पंचायत के लिए तीन ने नामांकन दाखिल किया है। निवार्ची पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार मिश्रा के अनुसार शहर के वार्ड नंबर चार से रंजन देवी नया बाजार, 13 से सलीम अंसारी गजाधरगंज।

शहर में नामांकन के दौरान निकला जुलूस

वार्ड 18 के लिए दो लोगों ने नामांकन किया है। जिनमें सोगरा बेगम व बुन्नी पति मो: शमशेर दोनों निवासी कोइरपुरवा, वार्ड नंबर 30 से संगीता सिंह सिविल लाइन व वार्ड संख्या 41 से सुधाकर पाठक जासो ने पर्चा दाखिल किया है। एक दिन पहले बुधवार को दो लोगों ने वार्ड संख्या 9 व 18 से नामजदगी का पर्चा दाखिल किया था। अभी तक मुख्य पार्षद पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया है।

अनुमंडल कार्यालय से नामांकन कर बाहर आते उम्मीदवार व समर्थक

चौसा में तीन ने किया नामांकन
बक्सर खबर। वहीं दूसरी तरफ चौसा नगर पंचायत के लिए गुरुवार को पहली बार खाता खुला। यहां मुख्य पार्षद पद के लिए मधु देवी पति आलोक जायसवाल ग्राम चौसा ने नामांकन किया। वार्ड संख्या 6 से एक तथा 7 से चंदा देवी ने नामांकन किया है। हालांकि चौसा का चुनाव भी प्रथम चरण में बक्सर नगर परिषद के साथ ही 10 अक्टूबर को होना है। लेकिन, पांच दिन गुजर जाने के बाद महज तीन लोगों ने अभी तक पर्चा दाखिल किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here