‌‌‌गोलीबारी में सात असलहे जब्त, तीन तरफ से दर्ज हुई चार प्राथमिकी

0
2550

चौदह भेजे गए जेल, दोनों तरफ से 19 नामजद
बक्सर खबर। कोइरपुरवा इलाके में मंगलवार को हुई गोलीबारी की घटना में कुल चौदह लोगों को जेल भेज दिया गया है। आज बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि इस मामले में कुल चार प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। बरामद असलहों की संख्या 7 है। इसमें पांच राइफल, बारह बोर की एक बंदूक और एक पिस्टल बरामद हुआ है।

दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कुल 19 लोगों को नामजद किया गया है। जिन लोगों को जेल भेजा गया है। उनमें ऋषिदेव राय, ऋषिकेश राय, कमलेश राय, बंगाली उर्फ पंकज कुमार, श्रीप्रकाश राय व रोहित राय शामिल हैं। दूसरे पक्ष से तारा बाबु सिंह खलासी मुहल्ला, धिरेन्द्र सिंह ग्राम रेहियां, थाना कृष्णाब्रह्म, तिलक सिंह ग्राम दलसागर, नीरंजन सिंह खलासी मुहल्ला, नंदकिशोर सिंह खलासी मुहल्ला, दिलीप कुमार सिंह, ग्राम सातो अवती, थाना नुआंव, जिला कैमुर व पवन कुमार, दक्षिण टोला, पुराना भोजपुर शामिल हैं। एसपी के अनुसार असलहों के साथ 315 बोर के 81 एवं पिस्टल के साथ पांच कारतूस। आठ खोखे मिले हैं। जिनमें 315 बोर का एक एवं 7॰65 बोर के सात है। मुकदमा संख्या 745 व 746 पुलिस ने दर्ज स्वयं दर्ज किया है। जो बरामद किए गए शस्त्र को लेकर हैं। वहीं दोनों पक्ष द्वारा दर्ज मुकदमें का नंबर 747 व 748 है। एक पक्ष ने दस लोगों पर तथा दूसरे पक्ष ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here