राजपुर प्रखंड की चार आंगनबाड़ी सेविकाओं का चयन रद्द

0
957

-प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश, राशि वसूली की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश
बक्सर खबर। फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर आंगनबाड़ी कर्मी बनी चार सेविकाओं का नियोजन रद्द कर दिया गया है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी तरणि कुमारी ने 15 जनवरी को इस आशय का पत्र जारी किया। उन्होंने राजपुर प्रखंड की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को सूचित किया है। शमला देवी पति जगनरायण राम, केन्द्र मनोहपुर कोड संख्या 138,

राज कुमारी देवी पति शिवजनम राम केन्द्र हेठुआ, संख्या 69, सुनीता देवी पति मिलर राम केन्द्र खिरी कोड संख्या 53 एवं प्रभावती देवी पति श्याम नारायण राय, केन्द्र रुपापोखर, संख्या 04 को चयन मुक्त किया जाता है। लोकायुक्त के निर्देश के अनुरुप हुई इस कार्रवाई में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने निर्देश जारी किया है। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं। साथ ही भुगतेय मानदेय की राशि वसूली के लिए निलाम पत्र दायर करें। सूचना के अनुसार इन सभी के शैक्षणिक प्रमाणपत्र जांच में फर्जी पाएं गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here