बिहार पुलिस की बर्बरता के खिलाफ सैनिक संघ ने किया प्रदर्शन

0
118

– रक्सौल में सैनिक के साथ हुई घटना का हुआ विरोध
बक्सर खबर। बिहार पुलिस की बर्बरता अब कानून की सीमा से बाहर पहुंच गई है। इसके खिलाफ शुक्रवार को पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला। संघ के निदेशक डॉक्टर मेजर पी के पाण्डेय  की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। इन लोगों ने बताया कि सैनिक राधा मोहन गिरी को रक्सौल एएसआई जितेंद्र प्रसाद एवं उनके साथ कुछ पुलिस वालों के द्वारा सड़क पर दौड़ दौड़ा कर पीटा गया। उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया गया और अंतत: उनको जेल भेज दिया गया। आक्रोश मार्च शहीद स्मारक कमलदह सरोवर से वीर कुंवर सिंह चौक तक निकाला।

सैनिक संघ के नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डी जी पी बिहार राजविंदर सिंह भट्ठी की कमजोर कमान को दर्शाता है। हम पूछना चाहते हैं सैनिक ने गलती की होगी। लेकिन, किस कानून के आधार पर पुलिस द्वारा एक निहथे सैनिक को दौड़ाकर पीटा गया है।  सैनिकों  के इस अपमान को सैनिक संघ बक्सर कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। देश के हर कोने में पुलिस के खिलाफ सैनिकों में आक्रोश है। हम बिहार सरकार से मांग करते हैं। एएसआई जितेंद्र प्रसाद एवं उनके साथ संलिप्त सभी पुलिस वालों को नौकरी से बर्खास्त किया जाय।

सैनिक राधा मोहन गिरी को शीघ्र जेल से रिहा किया जाय। दोषी पुलिस वालों से देश के सामने माफी मंगवाया जाय। नीतीश सरकार सदैव बिहार के सैनिकों के साथ सौतेला व्यवहार करते आ रही है। प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे, जिला उपाध्यक्ष जे पी सिंह, कैप्टन बी एन पाण्डेय, महासचिव राजबली सिंह, कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह, लेफ्टिनेंट आर बी ओझा, पेटी ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह, एम सी पी ओ संतोष पाण्डेय, मीडिया प्रभारी गणेश सिंह, राम नाथ सिंह, कैप्टन श्रीनिवास सिंह, भरत मिश्रा, हरिहर सिंह, राजेन्द्र तिवारी, सार्जेंट प्रेम प्रकाश तिवारी, जे एन सिंह, उमा शंकर शर्मा, दया कांत तिवारी, के के सिंह, रवि कांत राय, श्रीकिशुन श्रीवास्तव व सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here