राहत की खबर : ‌खतरे के निशान से नीचे उतरा पानी

0
364

‌‌-प्रति घंटे चार सेमी की है रफ्तार, मंगलवार तक चेतावनी सीमा तक आने का अनुमान
बक्सर खबर। जिले के लोगों के लिए राहत वाली खबर है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। सोमवार दोपहर एक बजे यह घटकर 60.30 हो गया था। सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने बताया कि अपराह्न तीन बजे जलस्तर 60.19 मीटर पर आ गया था। आपको हम बता दें। जिले में खतरे का निशान 60.32 निर्धारित है।

इस संबंध में पूछने पर केन्द्रीय जल आयोग के सहायकत अभियंता नीलबरन शर्मा ने बताया कि प्रति घंटे पानी चार सेमी कम हो रहा है। ऐसा अनुमान है मंगलवार को पानी चेतावनी सीमा 59.32 तक आ जाएगा। तब लोगों को राहत मिलेगी। क्योंकि इस गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई सहायक नदियां उफान पर हैं। अगर इधर पानी कम हुआ तो मैदानी हिस्सों में फैला पानी भी कम होगा। पाठकों की जानकारी के लिए हम बता दें। आठ अगस्त से ही गंगा खतरे के निशान से उपर बह रहीं थी। जिसके कारण दियारा के इलाके एवं कर्मनाशा के आस-पास बसे गांवों में पानी घुस गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here