‌‌‌ न्यायालय में पेशी के दौरान कैदी की मौत

0
1794

-पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार हुआ था पति
बक्सर खबर। कभी-कभी ऐसी घटना होती है कि पुलिस भी परेशान हो जाती है। गुरुवार को पुलिस जिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने ले जा रही थी। वह कोर्ट परिसर में ही गिर पड़ा। जब उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सबके हाथ-पांव फूलने लगे। हादसा बगेन थाना के भदार गांव निवासी जितेन्द्र नट के साथ हुआ है। जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष के आस-पास थी। सूचना के अनुसार बुधवार की रात वह शराब के नशे में अपनी पत्नी मटरू देवी को मार रहा था।

उसने पुलिस को सूचना दी, मेरा पति धारदार हथियार से हमला कर रहा है। शराब के नशे में मेरी जान जा सकती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को सही पाया। वह शराब के नशे में था। उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। लेकिन, रात के वक्त उसे सीने में दर्द होने लगा। जब उसे रघुनाथपुर अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद वह पुन: थाने लाया गया। गुरुवार को जब उसे न्यायालय के समक्ष उपस्थित करने के लिए जिला मुख्यालय लाया गया।

यहां कोर्ट की सीढ़ी चढते समय उसके सीने में फिर दर्द हुआ। जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। हालांकि उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ लिखित आवेदन नहीं दिया है। लेकिन, पुलिस रात के वक्त की उसका मेडिकल करा चुकी थी। इस वजह से शराब के मामले में उसे पेश किया जाना था। लेकिन, यह अनहोनी हो गई। पूछने पर एसपी मनीष कुमार ने इसकी पुष्टि की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here