मारपीट में व्यक्ति की मौत, हत्या की प्राथमिकी

0
790

-मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बीती रात की घटना
बक्सर खबर। औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में गुरुवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान श्याम बिहारी मांझी (65) घायल हो गया। मौके से वह अपने घर चला गया। लेकिन, वहां जाने के बाद उसकी मौत हो गई। आज शुक्रवार की सुबह इसकी सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी बिजेन्द्र मांझी (बितेन्द्र) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

शव दिखाती महिला

पूछने पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बिजेन्द्र के साथ श्याम बिहारी का झगड़ा हुआ था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। परिजनों का कहना है, उसने ईट पत्थर से सर पर वार किया था। वह घर आकर लेटा तो फिर उठा ही नहीं। रात में घर वाले जब उसे खाने के लिए जगाने लगे तो उनको यह आभास हुआ। फिलहाल इसकी लिखित प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। क्योंकि घर में रोना-धोना लगा हुआ है। उसके दो पुत्र हैं, वे गैर प्रदेश में रहकर काम करते हैं। परिजन उनके आने का इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here