पार्टी के दो फाड़ करने में जूटे है जिलाध्यक्ष: विभोर

0
437

बक्सर खबर: संगठन को मजबूति प्रदान करने के बजाय कमजोर करने में जूटे है जिलाध्यक्ष। पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को उत्साहित करने की जगह उन्हें तोड़ने में लगे है। उन्है। यहां के समस्याओं से कोई लेना देना नही है। यह आरोप कांग्रेस युवा नेता विभोर कुमार द्विवेदी ने जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्द्ध पर लगाया है। आम तौर से पार्टी में शांत रहने वाले युवा नेता विभोर उस समय भड़क गये। जब जिलाध्यक्ष ने मिडिया को वयान दिया कि गया कि एक जून को बक्सर बंद पार्टी का हिस्सा नही था। विभोर ने कहा कि क्या विधायक पार्टी के नही है।

बंद जिले में बढ़ते अपराध के खिलाफ पुलिस के विफलता को मुद्दा बनाया गया था। परन्तु वो तो बाहरी है उन्हें यहां के लोगों के समस्या से क्या लेना देना। विधायक संजय उर्फ मुन्ना तिवारी को कार्यतकर्ता के खुन पसीना और दिन रात मेहनत के बाद जनता ने उन्हें विधायक बनाया है। इस तरह का जिलाध्यक्ष द्वारा बेतुका वयान कार्याकर्ताओं को बर्दाश्त नही है। विभोर ने कहा कि ये बात तो बिल्कुल सही है जिला प्रशासन के विरुद्ध बंद केवल एक दल विशेष का नही था बल्कि पूरे बक्सर को अपराध मुक्त करने के लिए था जिसमे सभी दलों का सहयोग था। इससे किनारा कर के क्या अध्यक्ष महोदय ये कहना चाहते है कि वो बक्सर अपराध मुक्त न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here