उफ : करंट की चपेट में आने से सास-बहू की मौत

0
4545

-सास को बचाने के दौरान बहू आई चपेट में
बक्सर खबर। बिजली का करंट शनिवार की सुबह सास और बहू के लिए काल बन गया। और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसने सुना वह सन्न रह गया। घटना इटाढ़ी थाना के देवस्थापुर गांव की है। सूचना के अनुसार सुबह दस बजे के आस-पास छत पर कपड़ा सुखाने मुक्तेवरी देवी (68) पति श्रीराम यादव गई थी। घर के पास से ही बिजली का तार गुजर रहा था। वह उसके संपर्क में आ गई। आस-पास के लोगों ने यह नजारा देखा तो चिल्लाने लगे। मदद को समझदार नहीं आया।

जब यह बात बहू नीलम देवी को पता चली तो वह दौड़ते हुए वहां गई और सास को बिजली के संपर्क से अलग करने लगी। हड़बड़ी में वह यह भूल गई कि करंट उसे भी चपेट में ले लेगा। और वहीं हुआ नीलम (32 वर्ष) भी अपनी सास के साथ करंट से झुलस गई। ग्रामीणों ने बताया उसके पति का नाम अरविंद यादव है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद इटाढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। और कागजी कार्रवाई पूरी की। पूछने पर थानाध्यक्ष कमल नयन ने कहा छत के पास से गुजरे बिजली के तार के कारण ऐसा हादसा हुआ। ग्रामीणों ने पूछताछ के दौरान बताया घर के बच्चे स्कूल गए थे। अन्यथा अनहोनी और भी खतरनाक हो सकती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here