‌‌‌ डीएम ने किया टाइट, अस्पतालों में डॉक्टर बनाएंगे बायोमेट्रिक उपस्थिति

0
362

-मासिक समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने पर जोर
बक्सर खबर। स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने सबसे सुझाव भी लिए और आवश्यक निर्देश भी जारी किए। बैठक में सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को बुलाया गया था। सिविल सर्जन को कहा गया। टीम बनाकर सभी अस्पतालों की सतत निगरानी करें। अस्पतालों में बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने की व्यवस्था प्रभावी करें।

समीक्षा के दौरान यह पता चला कि राजपुर, ब्रह्मपुर, चक्की और नावानगर के प्रखंड अस्पतालों में ओपीडी की हालत अच्छी नहीं है। चौसा के अस्पताल में गेट पर हमेशा पानी लगा रहता है। उसका स्थायी निदान होना चाहिए। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को यह निर्देश दिया कि संभावित बाढ को देखते हुए आवश्यक दवाओं का इंतजाम कर लिया जाए। क्योंकि आपात स्थिति में उनकी आवश्यकता पड़ सकती है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here