‌‌‌ पुलिस जीप ने कुचल दिया महिला का हाथ

0
1226

-गंभीर हालत में पटना रेफर, सिकरौल की घटना
बक्सर खबर। पुलिस जीप ने महिला का हाथ कुचल दिया। घटना शुक्रवार को सिकरौल बाजार में हुई। जीप की चपेट में आने से चनाकली देवी का दाहिना हाथ लहूलुहान हो गया है। पीड़िता को लोगों ने नजदीक के  अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, हाथ की कलाई का बूरा हाल देखते हुए उसे पहले जिला अस्पताल और वहां से पटना रेफर किया गया है। पीड़िता ने बातचीत के दौरान बताया कि सिकरौल बाजार गई थी। वहां भीड़-भाड़ थी। इसी दौरान पुलिस की जीप आई और हॉर्न बजाते हुए आगे बढ़ने लगी। तेजी से हटने के दौरान मैं गिर पड़ी।

जीप का पहिया मेरे हाथ पर चढ़ गया। हालांकि जब इस बारे में सिकरौल पुलिस से पूछा गया तो उनका जवाब था। हमें इसकी सूचना नहीं है। अगर जानकारी मिली तो आवश्यक कदम उठाया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि चनाकली देवी सिकरौल थाना के ही दीवान के बड़कागांव की विधवा महिला है। उसके पास एक छोटा बच्चा है। परिवार गरीब है और उसके पास दवा के लिए भी रुपये नहीं है। उसका हाल लेने वाला कोई नहीं है। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली कि जीप सिकरौल थाने की थी। कोई नए दरोगा आए हैं, वहीं गाड़ी चला रहे थे। इस दुर्घटना में दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here