‌‌‌नगर परिषद बक्सर के 44 प्रतिनिधियों को नप भवन में दिलाई गई शपथ

0
177

बक्सर खबर। नगर परिषद बक्सर के 42 नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों और मुख्य तथा उप मुख्य पार्षद को शुक्रवार के दिन शपथ दिलाई गई। अपर समाहर्ता प्रीतेश्वर प्रसाद व सदर प्रखंड के बीडीओ दीपचंद जोशी की देखरेख में यह पूरा कार्य संपन्न हुआ। सबसे पहले मुख्य पार्षद कमरुन निशा व उप मुख्य पार्षद इशरत बानो को शपथ दिलाई गई।

इसके उपरांत नगर परिषद के 42 सदस्यों को सामूहिक रुप से शपथग्रहण कराया गया। इस दौरान मीडिया के प्रतिनिधियों ने इन लोगों से पूछा नगर के विकास को लेकर आपकी क्या प्राथमिकताएं हैं। उनका जवाब रहा, विकास कार्य अच्छे से हो इसकी देखरेख और लोगों की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here