नीतीश और लालू के लिए विद्यालय में भीड़े दो शिक्षक

0
2584

बक्सर खबर। नागपुर उच्च विद्यालय में दो शिक्षक शनिवार को भीड़ गए। एक दूसरे को जमकर गालियां दी। शारीरिक रुप से जब एक दूसरे को परास्त नहीं कर सके तो दूर खड़े होकर एक दूसरे पर ढ़ेला फेकने लगे। गांव के लोग खड़े होकर यह तमाशा देख रहे थे। सूत्रों की माने तो लोग कह रहे थे। आजकल के शिक्षकों का यही हाल है। एक जमाना था जब नागपुर उच्च विद्यालय का जिले में नाम हुआ करता था। आज ऐसे शिक्षक आ गए हैं कि हालात बदतर हो गए हैं। पूछने पर सदर डीएसपी सतीश कुमार ने बताया एक शिक्षक का नाम ओमप्रकाश और दूसरे का नाम अशोक कुमार है। इनके बीच विवाद क्या कारण क्या था? डीएसपी ने कहा किसी के आवेदन में इसका जिक्र नहीं है।

पूछने पर विद्यालय के सूत्रों ने बताया। एक शिक्षक लालू की प्रशंसा कर रहे थे। दूसरे शिक्षक नीतीश कुमार की। बात बढ़ती चली गई। नतीजा यह हुआ की दोनों भीड़ गए। सूत्रों ने कहा कि इनके व्यवहार से पूरा विद्यालय आहत है। अक्सर विद्यालय से भी गायब होते हैं। कई मर्तबा प्रधानाध्यापक ने इनका सीएल चढ़ाया है। वे उसकी जगह हस्ताक्षर बना देते हैं। हालाकि प्रधानाध्यापक आज विद्यालय में नहीं थे। उनकी जगह कोई और प्रभार में था। अन्य सहयोगी शिक्षकों ने उन्हें समझाया तब जाकर विवाद समाप्त हुआ। लेकिन इसकी शिकायत दोनों लोगों ने राजपुर थाने में लिखकर दी है। जिसमें दोनों लोगों ने कहा है वे अचानक मुझे मारने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here