‌‌‌इटाढ़ी की 12 पंचायतों में काबिज हुए नए मुखिया

1
1721

-दो पुराने और एक जगह पुत्र ने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाला
-जिला परिषद की दो सीटों पर भी काबिज हुए नए चेहरे
बक्सर खबर। इटाढ़ी प्रखंड की 15 पंचायतों की मतगणना का कार्य शुक्रवार की शाम तक पूरा कर लिया गया। इस दौरान तीन को छोड 12 सीटों पर नए मुखिया चुनाव जीतने में सफल रहे। वहीं जिला परिषद की दो सीटों पर भी परिवर्तन देखा गया। वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान प्रखंड प्रमुख रमीन चौहान भी चुनाव हार गए हैं। वे हकीमपुर पंचायत से बीडीसी थे। वहीं दूसरी तरफ झारखंड के मुख्यमंत्री को चुनावी मात देने वाले पूर्व मंत्री सरयू राय की पुत्रवधु निधु देवी हरपुर-जलवासी पंचायत से अपनी सीट बचाने में नाकाम रहीं। पन्द्रह पंचायतों के चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं।

निर्वाचित पंचायत मुखिया व प्रतिद्वंदी
पंचायत – हकीमपुर
विनोदन सिंह विजयी, मत- 1717
द्वितीय प्रदीप राय को 1546 मत प्राप्त हुए
निवर्तमान मुखिया ओंकार राय तीसरे स्थान पर रहें उन्हें 1308 मत मिले
कुकुढ़ा पंचायत से
संगिता देवी विजयी, मत- 1823
द्वितीय प्रत्याशी नंदलाल यादव 1820 मत मिले
अतरौरान पंचायत से
सचिन्द्र सिंह विजयी, मत- 1412
द्वितीय- निवर्तमान मुखिया ज्योति सिंह- 1388
विझौरा पंचायत से
राजेन्द्र सिंह उर्फ पिंटू विजयी, मत- 1563
द्वितीय स्थान पर विभा देवी, मत- 1417
चिलहर पंचायत
दिवाकर राय उर्फ टूनटून, मत -2017
द्वितीय स्थान‘- शुभेन्द्र उपाध्याय, मत- 1455
इंदौर पंचायत
अमर राम विजयी, मत- 1389
द्वितीय स्थान मनोज कुमार, मत- 709
उनवांस पंचायत
अशोक साह विजयी, मत- 2456
इन्होंने अपनी सीट पुन: बचा ली है।
द्वितीय स्थान नारायण साह, मत-1855
इटाढ़ी पंचायत
बिंदू देवी विजयी, मत- 1966
यह भी अपनी बचाने में सफल रही हैं।
द्वितीय स्थान चांदनी देवी, मत- 1498
हरपुर-जलवासी पंचायत
मनीषा शुक्ला विजयी, मत- 907
द्वितीय स्थान बिंदू देवी, मत- 854
निवर्तमान मुखिया निधु देवी, मत-702
नारायणपुर पंचायत
हरेन्द्र चौहान विजयी, मत-1915
द्वितीय स्थान राजू प्रसाद गुप्ता- 1261
बड़का गांव पंचायत
कविता देवी विजयी, मत- 1612
द्वितीय स्थान तारामुनी देवी- 1429
निवर्तमान मुखिया रिंकू देवी- 1032
बसुधर पंचायत
उर्मिला देवी विजयी, मत-2865
द्वितीय स्थान- सरस्वती देवी, मत- 1607
हरपुर-जयपुर पंचायत
रेशमा देवी वियजी, मत- 1867
द्वितीय स्थान रीता देवी, मत- 1640
विक्रम इंग्लिश पंचायत
शत्रुध्न कुमान विजयी, मत – 882
द्वितीय स्थान- सीताराम, मत- 863
पंचायत- बसांव कला
गीता देवी विजयी, मत- 1328
द्वितीय स्थान- माया देवी, मत- 1178

विजयी उम्मीदवार मुखिया

जिला परिषद की दो सीटों पर नए चेहरे काबिज
बक्सर खबर। इटाढ़ी प्रखंड में जिला परिषद की दो सीटें हैं। पश्चिमी सीट से मोहम्मद अरमान मल्लीक विजयी हुए हैं। इनको 8479 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रहीं निवर्तमान सुधा देवी को करारी हार का मुह देखना पड़ा। इन्हें 5527 मत प्राप्त हुए। दूसरी तरफ जिला परिषद पूर्वी से अशोक राम को 6104 मत प्राप्त हुए। यहां की निवर्तमान सदस्य बरफी देवी को 5978 मत मिले। इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। बरफी देवी 126 मत से यह सीट गवां बैठीं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here