‌‌ गला दबाकर विवाहिता की हत्या, मायके वालों का आरोप

0
758

-मुफस्सिल थाना के लालगंज गांव की घटना
बक्सर खबर। शादीशुदा महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। जबकि उसकी महज 25 वर्ष के लगभग थी। मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए उसकी हत्या हुई है। जबकि ससुराल पक्ष का कहना है, उसे ठंड लग गई थी। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार शाम को मुफस्सिल थाना के लालगंज गांव में हुई। आज शनिवार को जब शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया तो इसकी सूचना मिली।

मृतक शांति देवी के भाई राजकुमार यादव ने बताया कि हम लोग बगही गांव के रहने वाले हैं। शांती का विवाह लालगंज के गोपाल यादव के साथ 2019 में विवाह हुआ था। उसे दो बेटियां भी हैं। उसके पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोगों ने मिलकर उसकी हत्या की है। इसकी शिकायत हमने पुलिस से कर दी है। लेकिन, फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here