खबर फैली है कि मुफस्सिल के थानेदार का हुआ तबादला

0
835

बक्सर खबर। मुफस्सिल के थानाध्यक्ष जितेन्द्र यादव का यहां से तबादला हो गया है। उनके खिलाफ कुछ दिनों पहले दैनिक भास्कर अखबार में खबर छपी थी। एक दसक से वे इसी जिले में जमे हुए हैं। गए भी तो पुन: इसी जिले में तबादला करा वापस लौट आए। यह खबर ठिक उस दिन प्रकाशित की गई। जिस दिन राज्य के पुलिस महानिदेशक बक्सर पहुंचे थे। पुलिस मैनुअल की धज्जी उड़ाती खबर के बाद पूरे महकमें में यह बात चर्चा का विषय बनी रही।

अब सूचना मिल रही है कि उनका तबादला यहां से नवादा कर दिया गया है। उनकी जगह किसी और यहां भेजने का आदेश भी निर्गत हो गया है। लेकिन, इस तथ्य की पुष्टि पुलिस कप्तान राकेश  कुमार ने नहीं की। उन्होंने कहा मुझे अभी इस तरह का कोई आदेश नहीं प्राप्त हुआ है। कप्तान के ना कहने के बाद भी सूत्र यह दावा कर रहे हैं। उनका तबादला हो गया है। यह खबर कितनी पुख्ता है इसकी जानकारी जल्द ही मिल जाने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here