दो बेटियों को छोड़कर भाग गई तीन बच्चों की मां

0
1613

-मायके में छोड़ गई दो बेटियों को, थाने में शिकायत
बक्सर खबर। तीन बच्चों की मां घर छोड़कर भाग गई है। इसकी सूचना पुलिस को उसके पिता ने दी है। क्योंकि वह अपने तीन बच्चों के साथ इन दिनों मायके में थी। परेशान पिता ने मुफस्सिल थाने में शनिवार को इसकी लिखित अर्जी दी। उन्होंने इटाढ़ी थाना क्षेत्र के एक युवक पर शक जताया है।

हालांकि पुलिस ने आवेदन लेने के बाद भी शिकायत पंजीकृत नहीं की है। लेकिन, स्टेशन डायरी में इसका उल्लेख कर दिया गया है। ऐसा सूत्रों ने बताया। घटना शुक्रवार रात की है। सुबह जब पिता जगा तो उसने देखा बच्चों की मां कहीं चली गई है। भागने वाली महिला का ब्याह छह-सात वर्ष पूर्व हुआ था। वह चौसा की रहने वाली है। शिकायत के अनुसार अपने साथ एक बेटे को ले गई है। जो सबसे छोटा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here